ILATY में संक्रमितों के उपचार में लगे 45 डॉक्टरों की भी मौत , स्पेन में 24 घंटे में 769 ने दम तोड़ा

वॉशिंगटन। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। कुछ देर बाद ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर मैट हैन्कॉक ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को प्रिंस चार्ल्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इटली में 45 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। वहीं, स्पेन में पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 769 लोगों की मौत हुई।


इटली : 45 डॉक्टरों की भी मौत


इटली के डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 45 डॉक्टरों की भी मौत हुई है। संगठन के अध्यक्ष फिलिपो एनेली ने कहा, “कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। इसमें हमारे 45 डॉक्टरों की भी मौत हुई है।” महामारी के बीच इटली से एक राहत भरी खबर भी आई। सीएनएन के मुताबिक, 101 साल का संक्रमित बुजुर्ग स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। इसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, जन्म तिथि साल 1919 की बताई गई है। बुजुर्ग को पिछले हफ्ते हॉस्पिटल लाया गया था।


मोदी ने कहा- आप योद्धा, इस चुनौती को भी मात देंगे


जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया। ब्रिटिश पीएम को टैग करते हुए मोदी ने लिखा, “डियर पीएम जॉनसन, आप एक योद्धा हैं। आप इस चुनौती पर भी जीत दर्ज करेंगे। इस मुश्किल से बाहर निकलेंगे।” प्रधानमंत्री ने जॉनसन के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। इसके लिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। ब्रिटेन के अलावा स्पेन में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां 64 हजार 59 लोग संक्रमित हैं और 4 हजार 900 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 769 लोगों की मौत हुई है।


इटली में 45 डॉक्टरों की भी मौत, 101 साल का बुजुर्ग अब स्वस्थ


इटली के डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 45 डॉक्टरों की भी मौत हुई है। संगठन के अध्यक्ष फिलिपो एनेली ने कहा, “कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। इसमें हमारे 45 डॉक्टरों की भी मौत हुई है।” महामारी के बीच इटली से एक राहत भरी खबर भी आई। सीएनएन के मुताबिक, 101 साल का संक्रमित बुजुर्ग स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। इसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, जन्म तिथि साल 1919 की बताई गई है। बुजुर्ग को पिछले हफ्ते हॉस्पिटल लाया गया था।


अमेरिका: हर दिन बढ़ता संक्रमण


अमेरिका में शुक्रवार शाम तक कुल 85,612 मामले सामने आए। 1,301 पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इटली में 41 स्वास्थ्यकर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 5000 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन और एंबुलेंस कर्मचारी संक्रमित हैं। यहां अब तक कोरोना के 80,589 मामले सामने आ चुके हैं और 8,215 लोगों की जान गई है। चीन की एक कंपनी ने स्पेन को घटिया क्वॉलिटी की 9 हजार टेस्ट किट भेज दीं। अब शी जिनपिंग सरकार मामले की जांच कर रही है।


चीन : स्पेन को 9 हजार घटिया टेस्ट किट भेजीं
चीनी कंपनी ‘शेनझेन बायोईजी बायोटेक्नोलॉजी’ ने सरकार की इजाजत से स्पेन को 9 हजार टेस्ट किट बेचीं। इनकी क्वॅलिटी और रिजल्ट्स से स्पेनिश हेल्थ डिपार्टमेंट बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। उसने कंपनी की शिकायत चीन सरकार से की। अब शी जिनपिंग सरकार ने टेस्ट किट वापस लेने और कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ, कंपनी ने सफाई में कहा- रिजल्ट्स पर असर इसलिए पड़ा होगा क्योंकि स्पेन के मेडिकल स्टाफ ने सैम्पल कलेक्शन सही तरीके से नहीं किया होगा।


चीन : अमेरिका को मदद की पेशकश


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की। उन्होंने अमेरिका को मदद की पेशकश की। अमेरिका ने चीन के प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया। दोनों देशों में कोरोना संक्रमण पर पहले ही बयानबाजी हो चुकी है। ट्रम्प ने कहा था- चीन ने वक्त पर जानकारी नहीं दी। जवाब में चीन ने राजनीति से बाज आने की सलाह दी थी।


अमेरिका: 25 नौसैनिक संक्रमित


अमेरिकी जंगी जहाज थियोडोर रूजवेल्ट पर शुक्रवार को 25 नौसैनिक संक्रमित पाए गए। दो दिन पहले भी इस पोत पर तीन पॉजिटिव मामले सामने आए थे। पोत पर संक्रमण के बावजूद चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशन्स माइक गिल्ड ने कहा- हमारा रुख आक्रामक रहेगा। हम किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार हैं।