मेरठ नगर निगम की पहल, कोरोना के खिलाफ चौक-चौराहों पर लिखे गए स्लोगन


मेरठ में जनजागरुकता के लिए स्लोगन्स लिखे गए हैं।


मेरठ। पूरे देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन सब के बीच मेरठ नगर निगम के कर्मचारियों की एक पहल आपको जरूर आकर्षित करेगी। मेरठ नगर निगम के अधीन आने वाले इलाकों में कर्मचारियों ने लोगों को इससे बचाव के लिए जागरुकता का प्रयास शुरू किया है। यह अनूठा प्रयास शहर के बीच चौक और चौराहों के पास देखा जा सकता है। दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान के तहत यहां स्लोगन्स लिखे गए हैं। ये मेरठ नगर निगम की पहल, कोरोना के खिलाफ चौक-चौराहों पर लिखे गए स्लोगन भी अलग-अलग तरह के हैं। इनमें कहीं लिखा है, 'कोरोना को भगाना है' तो कहीं लिखा 'स्टॉप कोरोना'. बड़े बड़े अक्षरों में लिखे इन स्लोगन को देख कर लोग इसकी प्रशंसा कर रहे हैं।


मेरठ पुलिस की गाड़ियां भी घूमकर लोगों को जागरुक कर रही हैं। मेरठ पुलिस आम लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील कर रही है। यही नहीं जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उन्हें भी मास्क लगाने के लिए भी कहा जा रहा है। इसके साथ पुलिस और आरआरएफ के जवान उन लोगों से सख्ती से भी निपट रहे हैं, जो प्रशासन की बात समझने को तैयार नहीं हैं।


नागरिक प्रशासन भी दे रहा साथ


इस मुहिम में नागरिक प्रशासन (सिविल डिफेंस) के लोग भी पुलिस कर्मियों का साथ दे रहे हैं। साथ ही लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर के डॉक्टर, नर्स, पुलिस, नगर निगम की टीम के साथ सिविल डिफेंस एक साथ काम कर रही है।